इस फेस्टिव सीजन में अपने घरों को सजाने-संवारने के लिए घर ले आइए ये अद्भुत सामान



इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। ऊषा और तिस्वा के जरूरी प्रॉडक्ट्स की यह परफेक्ट लिस्ट है, जो आपके त्योहार की खुशियों को दोगुना कर देगी


भारत में फेस्टिव सीजन पहले ही शुरू हो गया है। त्योहार के मौसम में आपको अपने घर का उस ढंग से सजाने-संवारने का बहाना मिल जाता है, जिस तरीके से आप चाहते हैं। यहां ऊषा इंटरनेशनल और तिस्वा की ओर से बनाई गई चुनिंदा प्रॉडक्ट्स की लिस्ट है, जिससे त्योहार से ठीक पहले आपके चेहरे पर मुस्कान तैर जाएगी। यहां हमारे समझदार उपभोक्ताओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई लिस्ट पेश की जा रही है, जो क्रिएटिव तो है ही, बल्कि जिन्हें अपने घर लाकर आप और भी गर्व का अनुभव करेंगे। 



ऊषा ब्लूम लिली फैंस : यह ऊषा कंपनी के पंखों में से सबसे ज्यादा बिकने वाला पंखा है। यह पंखे किसी भी घर की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। यह पंखा लिली के फूल से प्रेरित खूबसूरत, बेहतरीन और शानदार पंखा है। इस पर गुडबाय डस्ट फिनिश की गई है, जिससे पंखों पर धूल इकट्ठी नहीं होती। इससे इन पंखों को साफ करने की प्रक्रिया काफी सुविधाजनक हो जाती है। बिना किसी परेशानी के आराम से इन पंखों की सफाई की जा सकती है। यह पंखे कम वोल्टेज पर चलते हैं। कमरे में ज्यादा और तेज रफ्तार से हवा फेंकने के लिए इसके ब्लेड को अनोखे ढंग से डिजाइन किया गया है। इससे आप दिन भर ठंडे माहौल में तरो-ताजा रह सकते हैं। 



ऊषा फूड प्रोसेसर 3810 : यह उन लोगों के लिए बनाया गया है, जिनका काफी बिजी शेड्यूल रहता है, लेकिन खाना पकाने में उन्हें मजा आता है क्योंकि इससे उन्हें मानसिक सुकून मिलता है। यह किचन प्रोसेसर आपके किचन में बिताए गए समय को और भी मजेदार बना देगा। यह फूड प्रोसेसर 100 फीसदी कॉपर से बनी 1000 वॉट की उच्च टॉर्क वाली मोटर से लैस है, जिससे खाना काफी तेजी और आराम से बनता है। खाना पकाने का अनुभव वाकई दिल को खुश कर देने वाला होता है। ऊषा एफपी 3810 फूड आइटम्स को काटने और उनके छोटे-छोटे बारीक टुकड़े करने की इजाजत देता है। इसमें पूरी तरह से स्टेनलेस स्टील के ब्लेड्स का इस्तेमाल किया गया है, जो एक डिस्क होल्डर के इस्‍तेमाल से इससे जुड़ा होता है। यह फूड प्रोसेसर से खाद्य सामग्री को बाहर गिरने से बचाता है।. 




ऊषा आइस-ब्लू-पॉप अप टोस्टर : अगर आप सुबह नाश्ते में करारे टोस्ट खाना पसंद करते हैं तो इस आकर्षक और स्टाइलिश टोस्टर से आपकी सुबह की अच्छी शुरुआत हो सकती है।  इसे साफ करना, पकड़ना और रखना काफी आसान और बेहद सुविधाजनक है। ऊषा 2-स्लाइस-पॉपअप टोस्टर में ब्रेड को सेंकने के लिए 7 हीट सेटिंग्स दी गई है। इससे आप अपनी पसंद के अनुसार ब्रेड को ब्राउन और करारा बना सकते हैं। इसे लचीला बनाने के लिए मिड-सिकिल कैंसल फंक्शन भी दिया गया है। इस टोस्टर में आप ब्रेड को थोड़ा सा ऊपर उठकर उसके छोट-छोटे टुकड़ों को भी करारा बनाकर इसका मजेदार स्वाद ले सकते है। इसके साथ ही इसमें अलग की जाने वाली क्रंब ट्रे और कॉर्ड विंडर है, जिसे अलग कर इसे सुविधाजनक ढंग से सहेज कर रखा जा सकता है।

 

ऊषा माई फैब बार्बी : यह छोटे बच्चों के लिए है। यह उन बच्चों की आदर्श साथी हो सकती है, जो सिलाई की दुनिया में प्रवेश करना चाहते हैं। बार्बी की सिलाई मशीन सिलाई की किताब के साथ आती है, जिसमें बच्चों के लिए सिलाई के पांच आसान प्रोजेक्ट्स दिए गए हैं। इसमें दो अतिरिक्त क्रिएटिव फुट दिए गए हैं, जिसमें एक चौथाई इंच का सीम फुट और गेदरिंग फुट है। इसमें सिलाई से संबंधित सामान रखने के लिए बॉक्स है। इसके साथ ही इसमें मेक इट योरसेल्फ किट और एक निर्देश पुस्तिका भी है। यह सिलाई मशीन 13 बिल्ट इन स्टिच, 8 एप्लिकेशन और पैटर्न और स्टिच सिलेक्शन के लिए 2 डायल  साथ आती है। अपने अनोखे आइडिया से छोटे-छोटे बच्चों को हैरत में डालिए और उन्हें अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका दीजिए। (इससे वह कुछ समय के लिए स्क्रीन से दूर रहेंगे।)      



उषा कैलिप्‍सो 30 एल ओटीजी : यह विविधतापूर्ण ओवन उन सभी लोगों के पास होना ही चाहिए, जो खाना पकाते समय अपनी शानदार पाक कला दिखाना चाहते हैं। कैलिस्पो टर्बो कन्वेक्शन फैन खाना पकाने के आइटम्स पर तेज गति से गर्म हवा फेंकता है। इससे किसी भी परंपरागत ओवन से खाना जल्दी बनता है। इसके साथ ही इसमें एयर फ्राई फंक्शन है, जो आपको फ्रेंच फ्राइज, बड़े सैंडविच और सभी तरह के स्वादिष्ट भोजन पकाने का ऑफर देता है। इसमें डीप फ्राइंग  के लिए पंरपरागत रूप से कम तेल  लगता है। इससे आप टेस्ट से  समझौता किए बिना हेल्दी स्नैक्स और डिशेज बना सकते हैं। यहां किसी भी डिश को सेहत के लिहाज से स्वास्थ्यवर्धक बनाया जा सकता है। इसलिए अपने लिए इस फेस्टिव सीजन को भी हेल्दी बना सकते हैं।   




 ऊषा मेमोरी क्राफ्ट 6700 पी  : यह साल का वह समय है, जब हम अपने घरों को सजाने और संवारने के लिए उन्हें एक क्रिएटिव टच देना चाहते हैं, जिससे त्योहार में हमारे घर सजे-संवरे और मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार दिखें। यह सिलाई मशीन उन सभी लोगों के लिए वन स्टॉप सोल्यूशन है, जो अपने घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ अपनी क्रिएटिविटी को भी सामने लाना चाहते हैं। यह सिलाई मशीन 200 बिल्ट इन स्टिच के साथ आती है, जो 9 एमएम तक चौड़ी हो सकती है। यहां बटनहोल्स का बड़ा कलेक्शन है। इसमें मोनोग्रामिंग के लिए पांच फोन्ट दिए गए हैं। इससे यूजर को पसंद करने के कई विकल्प मिलते हैं। इससे सिलाई या इंटीरियर डेकोरेशन का कोई भी काम करते समय इतना ज्यादा मजा आता है कि इससे आप खुद अपने काम को देखकर हैरत में पड़ सकते हैं।

Popular posts
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
मिलिए एंडटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' उर्फ ​​गीतांजलि मिश्रा से!
Image
Corteva Agriscience® launches Novlect™ offering rice farmers weed control herbicide with added soil benefits OR Corteva Agriscience® launches Novlect™, bringing farmers a new herbicide to control weed in rice fields The new herbicide provides long-lasting weed control and protects crops throughout the growing season
Image
कमोडिटी व्यापारी से भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अदाणी का अविश्वसनीय सफर
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image