Amit Shah Birthday: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई, बोले-राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक*



*अमित शाह के 57वें जन्मदिन पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।*



केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज जन्मदिन है। वे आज 57 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कई वर्षों तक अमित भाई के साथ काम किया है और पार्टी एवं सरकार को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखा है। वह ऐसे ही जोश के साथ देश की सेवा करते रहें। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं।


*नितिन गडकरी ने दी बधाई*

केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।

 

*शिवराज सिंह चौहान* 

कुशल संगठक, श्रेष्ठ रणनीतिकार, अद्वितीय राजनीतिक प्रतिभा के धनी, गृह मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!

आपके कुशल नेतृत्व में भारत की सुरक्षा उत्तरोत्तर मजबूत हुई है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य दें और आप शतायु हों, शुभकामनाएं!


*प्रकाश जावड़ेकर*  

भारत के गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री मा. श्री अमित भाई शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं !देश सेवा में आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ !


*योगी आदित्यनाथ*

भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है।


*किरेन रिजिजू*

”सत्ता हमारे लिए साध्य नहीं, साधन है जिसके माध्यम से हमें भारत को विश्वगुरु बनाना है और सफ़लता के शिखर पर आसीन करना है” ~ अमित शाह

देश के यशस्वी गृहमंत्री श्री Amit Shah जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।


*सुशिल कुमार मोदी* 

यशस्वी गृह मंत्री, जनप्रिय राजनेता, साहसिक निर्णयों से राष्ट्र निर्माण का मार्ग अग्रसर करने वाले, भाजपा को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले अमित शाह जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य-दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।


*रवि शंकर प्रसाद*

देश के यशस्वी और कर्मठ गृहमंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

Popular posts
"मैं अपने किरदार से गहराई से जुड़ा हूं क्योंकि उसी की ही तरह मैं भी कम शब्दों में बहुत कुछ कह देता हूं" ज़ी थिएटर के टेलीप्ले 'तदबीर' में वे एक पूर्व सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं
Image
मिलिए एंडटीवी के 'हप्पू की उलटन पलटन' की नई दबंग दुल्हनिया 'राजेश' उर्फ ​​गीतांजलि मिश्रा से!
Image
Corteva Agriscience® launches Novlect™ offering rice farmers weed control herbicide with added soil benefits OR Corteva Agriscience® launches Novlect™, bringing farmers a new herbicide to control weed in rice fields The new herbicide provides long-lasting weed control and protects crops throughout the growing season
Image
कमोडिटी व्यापारी से भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अदाणी का अविश्वसनीय सफर
Image
एण्डटीवी की नई प्रस्तुति ‘अटल‘ अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की अनकही कहानियों का होगा विवरण्
Image